खुलासा : कांग्रेस के टिकट पर नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेगी निर्भया की मां?

0
1279
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Telegram
LINE
Viber

Advertisement!-- Composite Start -->
Loading...

निर्भया की मां आशा देवी को कांग्रेस पार्टी नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतार सकती है। टीवी रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। उधर, कांग्रेस के प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद के एक ट्वीट ने इस दावे को मजबूत कर दिया है। हालांकि, आशा देवी ने कहा है कि उनकी अभी किसी से बात नहीं हुई है।

मोदी दिखाए अपने बाप का जन्मप्रमाण पत्र, तब हम सारे कागज दिखा देंगे : दिग्विजय सिंह

बता दें, निर्भया के साथ दरिंदगी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आशा देवी की सहायता की थी। राहुल गांधी निर्भया के परिवार के साथ संपर्क में रहे हैं। अटकलें यह भी हैं कि कांग्रेस नई दिल्ली से पूर्व सीएम शीला दीक्षित की बेटी लतिका को उतार सकती है तो बीजेपी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को उम्मीदवार बना सकती है।

प्रधानमंत्री के नागरिकता पर उठे सवाल, RTI में पूछा- मोदी भारत के नागरिक हैं या नहीं?

कांग्रेस से उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर आशा देवी ने कहा, ‘मेरी किसी से बात नहीं हुई है। मेरा राजनीति से कोई नाता नहीं है। मैं अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ रही हूं।’

कांग्रेस से आशा देवी को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतारने की चर्चा तेज हो गई है वही कांग्रेस के प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद ने ट्वीट करके कहा, ‘आशा देवी जी आपका स्वागत है’

Loading...
Advertisement!-- Composite Start -->
Loading...
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Telegram
LINE
Viber